पीलीभीत: पूरनपुर में बिना आवेदन बढ़ाए गए बिजली लोड का व्यापारियों ने किया विरोध, सौंपा ज्ञापन
पीलीभीत,पूरनपुर में युवा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने अधिशासी अभियंता,विद्युत वितरण खंड को संबोधित ज्ञापन सोमवार सुबहा एसडीओ को सौंपकर बिना उपभोक्ताओं के आवेदन और पूर्व सूचना के बिजली का स्वीकृत लोड बढ़ाए जाने पर कड़ा विरोध जताया। संगठन का कहना है कि कई व्यापारियों और उपभोक्ताओं का स्वीकृत लोड मनमाने तरीके से बढ़ा दिया गया है।