देहरादून: स्वतंत्र पत्रकार राजीव प्रताप की मौत पर बवाल, सीबीआई जांच की मांग उठी
स्वतंत्र पत्रकार राजीव प्रताप की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। परिजनों और पत्रकार संगठनों ने इस घटना की सीबीआई जांच की मांग उठाई है। उनका कहना है कि राजीव प्रताप लगातार कई संवेदनशील मुद्दों पर रिपोर्टिंग कर रहे थे, जिससे कुछ प्रभावशाली लोगों के हित प्रभावित हो रहे थे। ऐसे में यह घटना संदेह पैदा करती है.