देहरादून: दिवाली पर वायु प्रदूषण को लेकर दून अस्पताल ने की तैयारियाँ
दीपावली पर वायु प्रदूषण में होने वाले इजाफे के चलते अस्पतालों में सांस व हार्ट के मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। इसको लेकर दून अस्पताल ने पूरी तैयारी कर ली है। अस्पताल की प्राचार्य डॉ. गीता जैन ने बताया कि हर वर्ष दीपावली के आसपास प्रदूषण का स्तर बढ़ने से मरीजों की संख्या में वृद्धि देखी जाती है।