विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर उत्तरकाशी के गरीब किसान से 2.23 लाख रुपये हड़प लिए गए। बदले में हवाई जहाज की जाली टिकट थमा दी। किसान का कहना है कि उन्होंने कभी हवाई यात्रा नहीं की थी, इसलिए टिकट पहचान न सके। दिल्ली एयरपोर्ट जाकर ठगी का पता चला। आरोप है कि ठग खुद को सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी बताता है।