कैथल: लोकसभा चुनाव के दौरान शराब की अवैध आवाजाही के संबंध में शिकायतों के लिए स्थापित किया गया नियंत्रण कक्ष: डीसी
डीसी ने कहा कि जिले में छठे चरण में 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के तहत अवैध रूप से शराब की शिकायत के संबंध में पंचकुला में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। इस दौरान अगर कहीं भी अवैध शराब पाई गई तो संबंधित लोगों के खिलाफ पुलिस विभाग की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी।