कैथल: कैथल के एसडीएम ब्रह्म प्रकाश को हरियाणा गवर्नर ने किया सस्पेंड
शनिवार को कैथल के एसडीएम ब्रह्म प्रकाश को गवर्नर के द्वारा सस्पेंड किया गया है। दरअसल, दो दिन पहले आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता ने रैली की परमिशन मांगी थी लेकिन उसे परमिशन की जगह कमेंट्स में गंदी गलियां दी गई थी। जिसपर SDM ने पांच कंप्यूटर ऑपरेटर को पहले सस्पेंड किया था। उसके बाद गवर्नर द्वारा कार्यवाही की गई।