कैथल: बाइक चोरी मामले मे थाना शहर पुलिस द्वारा पंजाब निवासी उद्घोषित आरोपी काबू किया
थाना शहर एसएचओ इंस्पेक्टर बीर सिंह की अगुवाई में एचसी दीपक कुमार की टीम द्वारा गांव भैर साहब जिला पटियाला पंजाब निवासी उद्घोषित आरोपी बिटटू को काबू कर लिया गया। बता दें, आरोपी पर 2 अगस्त 2020 को खुराना रोड़ कैथल से बाइक चोरी करने का आरोप है। जिसके खिलाफ थाना शहर में मामला दर्ज है।