कैथल: थाना शहर पुलिस ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में पति को किया गिरफ्तार
कैथल की एक कालोनी निवासी बेटी के साथ दहेज के लिए मारपीट कर उसे प्रताड़ित करने के आरोप में थाना शहर पुलिस की लेडी एचसी कुलदीप कौर द्वारा पीड़िता के पति सीवन निवासी नरेश को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता द्वारा पुलिस को दी शिकायत अनुसार पीड़िता की शादी 11 दिसंबर 2017 को नरेश उपरोक्त के साथ हुई थी।