चीगरा पागर जलप्रपात में रविवार शाम करीब 3 बजे के बाद वाहन प्रवेश को लेकर विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने वाहन अंदर जाने से रोकते हुए उनके साथ मारपीट की। साथ ही स्वयं को भाजपा कार्यकर्ता बताते हुए धमकी देने और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को भी वर्दी उतरवाने जैसी धमकी दी गई। मामले को लेकर पुलिस से शिकायत की गई है। पुलिस शिकायत के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है। ये लोग दुर्ग शहर के रहने वाले हैं।
#chingrapagar_waterfall #chingrapagarmehuamarpit #bjpkakarykrtabolkarbadmasi #chingrapagarwaterfalmehuathamarpit #dhamtarinews