खुंडियां: ज्वालामुखी विधानसभा से पवन जस्सी को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा हिमाचल प्रदेश का सचिव नियुक्त किया गया
शुक्रवार को मिली जानकारी अनुसार ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा कार्यकर्ता पवन जस्सी को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा हिमाचल प्रदेश प्रदेश सचिव बनाया गया है । प्रदेश भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष मनीष चौहान ने अधिसूचना जारी कर दी है । अपनी नियुक्ति के लिए पवन जस्सी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर राजीव बिंदल का आभार व्यक्त किया है