सिमडेगा: सिमडेगा में पेंशनर समाज का 21वां स्थापना दिवस, एसपी ने बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर की बड़ी घोषणाएं
झारखंड राज्य पेंशनर समाज जिला शाखा सिमडेगा के 21वें स्थापना दिवस सह वार्षिक अधिवेशन का आयोजन सोमवार, 6 जुलाई 2026 को बेहद सौहार्दपूर्ण वातावरण में किया गया. इस भव्य कार्यक्रम में जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) श्रीकांत एस खोटरे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. इस अवसर पर पेंशनर समाज के पदाधिकारियों ने एसपी को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया. का