कहरा: सहरसा पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री प्रेम कुमार, 75वां वन महोत्सव का दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ।
Kahara, Saharsa | Aug 29, 2024 बिहार सरकार के मंत्री प्रेम कुमार सहरसा पहुंचने के बाद सबसे पहले सरकार भवन का उद्घाटन किया। फिर सरकार भवन में अधिकारियों के साथ बैठक कर वहां से जयप्रकाश उद्यान के लिए रवाना हो गए। जहां उन्होंने वृक्षारोपण किया और सेल्फी भी खिंचवाई। फिर जयप्रकाश उद्यान का उन्होंने उद्घाटन किया। जिसके बाद मंत्री प्रेम कुमार ने 75वां वन महोत्सव का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।