कहरा: पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रेमकुमार का आज सहरसा आगमन,जेपी उद्यान में आयोजित वन महोत्सव में होंगे शामिल
Kahara, Saharsa | Aug 29, 2024 जेपी उद्यान में वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन है जिसका उद्घाटन पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रेम कुमार द्वारा किया जाएगा। साथ ही परिसर में वृक्षारोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे। मौके पर मौजूद वनाधिकारी ने बताया कि आज एक बजे के करीब कार्यक्रम है। सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।