सागर नगर: सागर के भोजनालय और रेस्टोरेंट में निकले सांप, सर्प विशेषज्ञ बबलू पवार ने किया रेस्क्यू
शहर में शुक्रवार को दो स्थानों पर सांप निकलने से हड़कंप मच गया। खुरई रोड स्थित यादव रेस्टोरेंट की किचन में दोपहर 12 बजे करीब 2 फीट लंबा जहरीला कोबरा मिला, जबकि दोपहर 2 बजे वंदना होटल के सामने कृष्णा भोजनालय की किचन में डेढ़ फीट लंबा सैंड बुआ सांप दिखाई दिया।सूचना पर पहुंचे सर्प विशेषज्ञ बबलू पवार ने दोनों सांपों को सुरक्षित रेस्क्यू किया।