चांदपुर: चांदपुर क्षेत्र के खादर इलाके में गंगा नदी का पानी घुसा, बहसूमा ठाकुरद्वारा स्टेट हाईवे पानी में डूबने से राहगीर परेशान
शुक्रवार की दोपहर करीब 12:00 मिली जानकारी के मुताबिक चांदपुर क्षेत्र के खादर इलाके में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने पर पानी घुस आया है।कई इलाकों में पानी पहुंच गया है ।चांदपुर क्षेत्र के पांडव नगर पुलिस चौकी तक पानी पहुंच गया और बहसूमा ठाकुरद्वारा स्टेट हाईवे पर भी पानी पहुंच गया जिससे राहगीरो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।