गुना नगर: केंद्रीय मंत्री सिंधिया चार दिवसीय दौरे से गायब रहे गुना विधायक, दिशा की बैठक में अनुपस्थिति बनी चर्चा का विषय
गुना दौरे पर आए केंद्रीय मंत्री और गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के 26 से 29 जून तक चार दिवसीय दौरे पर सभी कार्यक्रमों से गुना विधायक पन्नालाल शाक्य गायब रहे। 28 जून को कलेक्ट्रेट में हुई दिशा समिति की बैठक में अनुपस्थिति से गुना विधायक की चर्चाएं 29 जून को भी लोगों में चर्चा का विषय बनी रही।