मोहनपुर: सोनारायथाड़ी थाना क्षेत्र के गांव में पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से मार कर किया गंभीर रूप से घायल
सोनारायथाड़ी के गांव में पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसका इलाज सदर अस्पताल में जारी हैं ।घटना के संबंध में रंजू देवी के परिजनों ने बुधवार दोपहर 1:00 बजे बताया कि घर में पति-पत्नी के बीच लड़ाई झगड़ा हो रहा था जिसमें पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया जब जेठानी बचाव करने आए तो उसके साथ भी मारपीट की।