सफीपुर: किसान को जहरीले कीड़े ने काटा, आम के बाग में पानी लगाते समय हुई घटना, सीएचसी में भर्ती
Safipur, Unnao | Apr 20, 2026 सफीपुर के आसीवन थाना क्षेत्र के सकतपुर गांव में रविवार देर रात 11 बजे के करीब एक किसान को जहरीले कीड़े ने काट लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। मीरपुर मरोचा निवासी हृदय नारायण (50) अपने आम के बाग में पानी लगा रहे थे, तभी यह घटना हुई। अचानक दर्द से चीखने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। गांव के ही मुश्ताक ने बिना देर किए उन्हें बाइक से मियागंज सीएचसी पहुंचाया