नगरी: गट्टासिल्ली में आदिवासी ध्रुव गोंड समाज का 70वां महासभा तहसील नगरी में हुआ सम्पन्न
Nagri, Dhamtari | Apr 12, 2026 आदिवासी ध्रुव गोंड समाज तहसील नगरी का 70 वां महासभा शनिवार को गौरव ग्राम गट्टासिल्ली में हर्षोल्लास एवं पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। आदिवासी परंपरा अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ कलश यात्रा एवं पेन पुरखा बुढ़ादेव की विधिवत सेवा अर्जी के साथ किया गया। इस दौरान तहसील अध्यक्ष सुरेन्द्र ध्रुव की अध्यक्षता में आयोजित इस महासभा में बतौर अतिथि के रूप में।