कलेर: वलिदाद विद्यालय में लैंगिक संवेदीकरण जागरूकता सत्र आयोजित, छात्राओं को किया गया सम्मानित
Kaler, Arwal | May 30, 2026 प्लस टू उच्च विद्यालय, वलिदाद में शनिवार को महिला सशक्तिकरण कार्यालय द्वारा "लैंगिक संवेदीकरण" विषय पर जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को लैंगिक समानता, आत्म-सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, मासिक धर्म स्वच्छता एवं महिला अधिकारों की जानकारी दी गई।