सैदपुर तहसील परिसर में तहसील प्रशासन पर अनियमितता और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप के साथ चल रहा अधिवक्ताओं का प्रदर्शन लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान गुरूवार को अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से भी मिला और उन्हें पत्रक देकर मामले की शिकायत करते हुए तत्काल उचित कार्रवाई की माँग की।