जोधपुर: 14 नवंबर को जोधपुर में मरुनिनाद घोष शिविर और भव्य घोष संचलन
14 नवंबर को जोधपुर में मरुनिनाद घोष शिविर के तहत तीन प्रमुख मार्गों से भव्य घोष संचलन होगा। रंगोलियों, पुष्पवर्षा और स्वागत द्वारों के बीच 5,000 स्वयंसेवक राष्ट्रभक्ति और अनुशासन का संदेश देंगे। आयोजन में प्लास्टिक मुक्त व्यवस्था पर भी जोर दिया गया है।