मुजफ्फरनगर में परशुराम जयंती कार्यक्रम में पहुंचे संगीत सोम ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। राहुल गांधी की टिप्पणी पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ अमर्यादित भाषा देश का अपमान है। वहीं ममता बनर्जी की राजनीति पर भी सवाल उठाए। सोम ने घुसपैठ और कानून व्यवस्था पर सख्त रुख अपनाने की बात कही।