सिवनी: सिवनी नीले रंग में रंगा: चिलचिलाती धूप में गूंजे बाबा साहब के जयकारे
Seoni, Seoni | Apr 14, 2026 नीले रंग में रंगा सिवनी: चिलचिलाती धूप में गूंजे बाबा साहब के जयकारे सिवनी-जिला मुख्यालय में आज भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बेहद धूमधाम से मनाई जा रही है। भीषण गर्मी और तपती धूप के बावजूद हजारों की संख्या में समर्थकों ने विशाल रैली निकाली। शहर के मुख्य मार्गों से गुजरी इस रैली में लोग झूमते-गाते और जयघोष करते नजर आए।