समाहरणालय स्थित कार्यालय में नए जिलाधिकारी ने विधिवत प्रभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के दौरान जिला प्रशासन के कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें डीडीसी, नगर आयुक्त और एसडीएम सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे।प्रभार ग्रहण करने के बाद नव पदस्थापित जिलाधिकारी ने कार्यालय के अधिकारियों के साथ बैठक कर परिचय प्राप्त किया और कार्यों की जानकारी ली। इससे पहले समाहरणालय परिसर में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया।
Musahri, Muzaffarpur | Jun 22, 2026