सकरा: नरसिंहपुर: महिला ने पुलिस अधिकारी से की शिकायत, पति को शराब मामले में फंसाने का आरोप लगाया
मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के नरसिंह पुर नौतन गांव के एक महिला ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी से शिकायत किया है। सोमवार सुबह करीब दस बजे में पीड़िता ललिता देवी ने बताया कि उनका पति श्रवण राय के जबरन शराब बरामदगी मामले में प्राथमिकी दर्ज किया गया है। इसके बाद श्रवण राय घर छोड़ कर फरार हो गए हैं।