माकड़ोन: माकड़ोन में काग्रेस नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, तराना विधायक परमार हुए शामिल
Makdon, Ujjain | Jun 19, 2026 शुक्रवार दोपहर 3 बजे माकड़ोन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में तराना से कांग्रेस विधायक महेश परमार भी शामिल हुए। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया।