कोरबा: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक्टिवा सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत, चालक फरार
Korba, Korba | Jun 22, 2026 कोरबा में सोमवार की सुबह करीब 11 बजे सक्ति मुख्य मार्ग पर हुए सड़क हादसे में एक्टिवा सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक्टिवा को टक्कर मार दी, जिससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसा उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तिलकेजा के पास आमापाली गांव के पास हुआ। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार हो गया।