खरगोन। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर 14 अप्रैल को खरगोन में जनसैलाब उमड़ने वाला है। सोमवार को समाजजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार दोपहर 12:00 बजे शहर में एक विशाल और भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें हजारों की संख्या में समाजजन शामिल होंगे।