सकरा: सकरा के एक गांव में घर में घुसकर तोड़फोड़ और एक युवती के साथ की गई छेड़खानी, अपने चचेरे भाई पर लगाया आरोप
मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर तोड़फोड़ और एक युवती के साथ छेड़खानी करने का मामला सामने आया। इस मामले को लेकर पीड़िता ने रविवार सुबह करीब 11 बजे थाने में शिक़ायत दर्ज कराई है। शिकायत में अपने चचेरे भाई पर ही आरोप लगाया गया है।