यमुनानगर के तेजली खेल परिसर के नजदीक एक शराब ठेके पर मंगलवार देर रात तीन बदमाशों ने लूटपाट को अंजाम दिया। बदमाशों ने ठेके के कर्मचारी की कनपटी पर पिस्तौल तानकर न केवल उसके पास की नकदी लूटी, बल्कि ठेके के गल्ले में मौजूद सारा कैश भी अपने कब्जे में कर लिया।