समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड की वाजिदपुर पंचायत में एक व्यक्ति अपनी पत्नी का मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए पिछले चार महीने से पंचायत और प्रखंड कार्यालयों के चक्कर लगा रहा है। वार्ड संख्या 11 निवासी मुकेश कुमार चौरसिया ने बताया कि उनकी पत्नी अंजू देवी का निधन 12 अगस्त को गंभीर बीमारी के कारण पैतृक आवास वाजिदपुर में हुआ था।