पलिया: जलभराव से बेहाल पलिया नगर पालिका के कई मोहल्ले
पलिया तहसील क्षेत्र में दो दिनों से जारी बारिश ने नगर पालिका परिषद पलिया के दावों की पोल खोल दी है, नगर की सड़कों और गलियों में एक से डेढ़ फीट तक पानी भर गया है। जलभराव के कारण राहगीरों और स्थानीय लोगों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। मोहल्ला इकराम नगर, माहिगिरान, रंगरेजान और नई बस्ती के निवासियों में पालिका प्रशासन के खिलाफ गहरा आक्रोश है।