फतेहपुर: मलवा के मांझूपुर गांव में मामूली विवाद में पड़ोसी ने दो महिलाओं सहित अधेड़ पर किया जानलेवा हमला, तीन घायल
फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के मुंझुपुर गांव में मारपीट की घटना से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार गांव निवासी साबित अली समेत तीन लोगों के साथ कथित तौर पर दबंगों ने मारपीट कर दी, जिससे सभी घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में कराया भर्ती।