नौगावां सादात: नौगांवा थाना क्षेत्र में ट्यूबवेल चलाते समय करंट की चपेट में आकर छात्र की हुई मौत
क्षेत्र के गांव आलमपुर कैंच में रविवार सुबह ट्यूबवेल चलाते समय करंट लगने से एमएस के 24 वर्षीय छात्र परवेज आलम की मौत हो गई।परिजन पाकबड़ा के मेडिकल कॉलेज भी ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित किया। बिना पोस्टमार्टम शव को सुपुर्दे खाक किया । गांव आलमपुर कैंच में निजी चिकित्सक डा. आबिद का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी नूरी बेगम, बेटा कमर शाहिद, जावेद ।