विदिशा नगर: गुरूवार शाम विट्ठलनगर मे बेतरतीब बने स्वीड ब्रेकर से बाईक फिसली,62 वर्षिय महिला की मेडिकल कालेज मे इलाज के दौरान मौत
विट्ठल नगर में पिछले दिनों बेतरतीब ढंग से बनाए गए स्पीड ब्रेकर पर गुरुवार शाम को एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बाइक फिसलने से उसे पर सवार सुषमा श्रीवास्तव और पति अरविंद श्रीवास्तव घायल हो गए।62 वर्षिय सुषमा श्रीवास्तव की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार को पीएम होगा।