विदिशा नगर: गुरूवार को अभिभाषक संघ के सहसचिव ने अध्यक्ष को दिया सुझाव,22अप्रैल को सामान्य सभा मे रखेगे सीट नही-वोट नही का प्रस्ताव
नए जिला न्यायालय के पास जो अभिभाषक भवन बनाया गया है। वह काफी दूर होने से उसे नकार दिया गया है। नई बैठक व्यवस्था की मांग को लेकर गुरुवार को जिला अभिभाषक संघ के सहसचिव ने 'सीट नहीं तो वोट नहीं' अभियान चलाने का सुझाव दिया है। 22 अप्रैल को होने वाली संघ की सामान्य सभा में ऐजेंडे मे शामिल करने की मांग की गई।