विदिशा नगर: 7 मई को होने बाले लोस के मतदान के लिए साढे चार हजार से अधिक पुलिस बल होगा तैनात,गुरूवार दोपहर SP शुक्ला ने दी जानकारी
विदिशा जिले के अंतर्गत दोनो लोकसभा सीटो पर मतदान तीसरे चरण के अंतर्गत 7 मई को किया जाएगा। जिले की पांचो विधानसभा में सुरक्षा को लेकर गुरुवार दोपहर एसपी दीपक शुक्ला ने बताया कि जिले में 1300 से अधिक का बाल बाहर से प्राप्त होगा। करीब 1100 जिला पुलिस बल, होमगार्ड और वन विभाग को मिलाकर होंगे। इसके अलावा स्पेशल पुलिस अधिकारी भी सुरक्षा मे तैनात किए जाएगे।