विदिशा नगर: नगर पालिका के चार पहिया वाहनों एवं बाईकों से निकाली मतदाता जागरूकता रैली, कलेक्टर ने विवेकानंद चौराहे से दिखाई हरी झंडी
मतदाता जागरूकता को लेकर आज शाम विवेकानंद चौराहे से एक रैली का आयोजन किया गया। नगर पालिका परिषद विदिशा के माध्यम से आयोजित रैली के दौरान नगर पालिका के 100 से ज्यादा दोपहिया वाहन के साथ-साथ तमाम चार पहिया वाहन भी इस रैली में साथ-साथ चले। कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य, जिला पंचायत सीईओ डॉक्टर योगेश तुकाराम भरसट ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।