ऊंचाहार: उंडवा गाँव में ब्यूटीपार्लर में तोड़फोड़ के मामले में दो गिरफ्तार, सीओ ने दिया बयान
ऊँचाहार तहसील व जगतपुर थाना क्षेत्र के उंडवा गाँव में शनिवार को बाइक सवार दबंगों ने गाँव की जरीना के ब्यूटीपार्लर में तोड़फोड़ की थी, आरोप है कि इस दौरान मारपीट भी की गई थी।घटना का फुटेज वायरल होने के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए कार्यवाई की है।रविवार को सीओ गिरजाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि, घटना में शामिल दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।