बिंदकी: बिंदकी कस्बे के खजुहा चौराहे के समीप सम्राट सिनेमा मोड में डीसीएम गाड़ी की टक्कर से चाचा की मौत, भतीजा गंभीर घायल
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी कस्बे के खजुहा चौराहे के समीप सम्राट सिनेमा मोड में शुक्रवार की सुबह 6 बजे डीसीएम गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार दुक्खी उम्र 57 वर्ष की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उसका भतीजा इमरान उम्र 26 वर्ष निवासी बलुआपुर धोबिन का पुरवा कोतवाली बिंदकी गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।