सदर: रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन की पहल रंग लाई, विकास शुल्क में 50 प्रतिशत तक कटौती से उद्यमियों को मिली बड़ी राहत
वाराणसी। रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के सतत प्रयासों का असर अब पूरे प्रदेश में देखने को मिल रहा है। विकास प्राधिकरणों के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में उद्योग स्थापित करने के लिए लगने वाले विकास शुल्क में 50 से 55 प्रतिशत तक की बड़ी कटौती की गई है। इस निर्णय से प्रदेश के हजारों उद्यमियों को सीधी राहत मिलेगी और औद्योगिक निवेश को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।