नईसराय: नई सराय के भैंसा रोड़ से दो अतिक्रमणकारियों का अतिक्रमण हटाया गया, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई
शुक्रवार की दोपहर लगभग ढाई बजे नई सराय के भैंसा रोड़ पर अतिक्रमण हटाए जाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान दो अतिक्रमणकारियों का अतिक्रमण हटाया गया। सरपंच प्रतिनिधि रामेंद्र सिंह ने बताया कि, दो अतिक्रमणकारियों द्वारा भैंसा रोड़ पर अतिक्रमण कर लिया था। जिससे आवागमन में परेशानी हो रही थी। शुक्रवार को आर आई सुरेन्द्र सिंह यादव, पटवारी सुनील साहू ने अतिक्रमण हटाया