चेनारी: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चेनारी के प्रांगण में विश्व यक्ष्मा दिवस का आयोजन किया गया
Chenari, Rohtas | Mar 24, 2024 विश्व यक्ष्मा दिवस के इस अवसर पर चेनारी प्रखंड को टीबी मुक्त करने का संकल्प लिया गया।* *साथ ही ये संदेश भी दिया कि अभी भी बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्हें क्षय रोग के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता है।* *टीबी को नजरअंदाज करना अपने जीवन में मुसीबत को निमंत्रण देने जैसा है। इसलिए, नजरअंदाज न करें और इलाज लें, टीबी को ना कहें।*