आगरा: संजय प्लेस शहीद स्मारक से राज्यसभा संजय सिंह के नेतृत्व में AAP की न्याय यात्रा शुरू, रोजगार की मांग
आगरा के संजय प्लेस शहीद स्मारक से आम आदमी पार्टी की “न्याय यात्रा” शुरू हुई। राज्यसभा सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में निकली यह पदयात्रा आगरा से खंदौली, सादाबाद और दाऊजी होते हुए मथुरा तक जाएगी। यात्रा के दौरान बेरोजगारों को रोजगार या 10 हजार रुपये मासिक भत्ता देने और 69 हजार शिक्षक भर्ती में आरक्षण घोटाले की जांच की मांग उठाई गई।