हरदा: हरदा में सख्ती: खाद्य प्रतिष्ठानों की होगी नियमित जांच, कलेक्टर ने दिए निर्देश
Harda, Harda | Apr 13, 2026 जिले में व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए प्रशासन अब पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। आज 13 अप्रैल शाम 5 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक में कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि खाद्य प्रतिष्ठानों की नियमित जांच की जाए और खाद्य सामग्रियों के नमूने लेकर गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए।