दिल्ली: दिल्ली सरकार ने कचरा और धूल प्रदूषण को रोकने के लिए शहर भर में एक बड़ा सफाई अभियान शुरू किया है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सिविल लाइंस के खैबर पास चौक पर इस अभियान में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने ज़मीनी सफाई और धूल-नियंत्रण के कामों का जायज़ा लिया.