जबलपुर: शातिर वाहन चोर पुलिस के हत्थे चढ़ा, गढ़ा फाटक से दबोचा, शहर से चोरी की दो गाड़ियां बरामद
पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत लार्डगंज थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। रानीताल क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस की सतर्कता ने एक शातिर चोर के मंसूबों पर पानी फेर दिया। दरअसल, पुलिस को देखकर भाग रहे एक संदिग्ध युवक की घेराबंदी कर जब गढ़ा फाटक के पास उसे दबोचा गया, तो वाहन चोरी