पांडू: राष्ट्रीय पंच सम्मेलन में पाण्डु की गूंज, मुखिया प्रियंका कुमारी ने किया पलामू का प्रतिनिधित्व
Pandu, Palamu | Jul 16, 2026 उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आयोजित राष्ट्रीय पंच सम्मेलन में पलामू जिले की पाण्डु ग्राम पंचायत की मुखिया प्रियंका कुमारी ने भाग लेकर जिले का प्रतिनिधित्व किया। विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) अधिनियम, 2025 के तहत आयोजित इस सम्मेलन में देशभर से पंचायत प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।