पीलीभीत: जहानाबाद थाना क्षेत्र में 6 वर्षीय मासूम के साथ मंदिर ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास
पीलीभीत के जहानाबाद थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि दो जुलाई को उसकी 6 बर्षीय पुत्री दरवाजे पर खेल रही थी। आरोप है कि नरेश कुमार पुत्र बाबूराम 6 बर्षीय मासूम बच्ची को जबरदस्ती गाँव के मंदिर में ले गया और उसके साथ गलत हरकतें कर रहा था। इस दौरान मासूम का पिता ढूंढता हुआ पहुंच गया और नरेश को मौके पर पकड़ कर मामले की सूचना 112 पुलिस को दी।